मढ़ में बुजुर्ग की कार समुद्र में गिरी, स्थानीय मछुआरों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी-सोमा डे.

मुंबई : मुंबई के मढ़ स्थित किल्लेश्वर मंदिर के पास समुद्र तट पर सोमवार शाम करीब छह बजे एक बुजुर्ग की चारपहिया कार अचानक समुद्र में चली गई। गनीमत रही कि स्थानीय नागरिकों और मछुआरा समुदाय के लोगों की तत्परता से बुजुर्ग को कार समेत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, कार चला रहे बुजुर्ग की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष बताई जा रही है। अचानक कार पर से नियंत्रण खोने के कारण वाहन समुद्र की ओर चला गया और समुद्र में फंस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और मछुआरा समुदाय के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उनके अथक प्रयासों से बुजुर्ग को कार समेत सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।

सुरक्षित बचाए जाने के बाद बुजुर्ग ने मदद के लिए आगे आए सभी स्थानीय नागरिकों और मछुआरा भाइयों का आभार व्यक्त किया। समय रहते दिखाई गई तत्परता के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *