मालाड की यातायात समस्याओं का वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने किया निरीक्षण.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

बैरिकेडिंग से वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों की परेशानी; समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन.

मुंबई : मालाड पश्चिम इलाके में यातायात जाम और अन्य ट्रैफिक संबंधी समस्याओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक पुलिस के गोरेगांव विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश भोपले ने रामचंद्र लेन और लिबर्टी गार्डन परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
मालाड की रामचंद्र लेन पहले दोतरफा यातायात के लिए खुली थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यातायात विभाग ने इस सड़क पर सीमेंट के बैरिकेड लगाकर एस.वी. रोड की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। इसके कारण वाहन चालकों को एस.वी. रोड या मालाड पूर्व की ओर जाने के लिए लिबर्टी गार्डन होते हुए न्यू एरा सिनेमा के पास स्थित सिग्नल से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें करीब एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।

इस पृष्ठभूमि में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश भोपले ने मौके पर पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान लिबर्टी गार्डन के चार रास्तों वाले जंक्शन पर अव्यवस्थित यातायात और संभावित दुर्घटनाओं के खतरे का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और मुंबई काँग्रेस महासचिव संतोष चिकणे, पूर्व नगरसेवक विपुल शाह, दर्शन मेमाणे, रवि मोगरे, स्वप्निल डुंबरे, महेश धावड़े, स्थानीय निवासी और यातायात पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
रामचंद्र लेन की यातायात व्यवस्था में बदलाव से परेशान स्थानीय नागरिकों को कब राहत मिलेगी, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।


Share

One thought on “मालाड की यातायात समस्याओं का वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने किया निरीक्षण.”

  1. जनता जिस दिन अपनी जिम्मेदारी से वाहन चलायगी सब टिक ठाक चलेगा सब को समय से पहिले पोहचना होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *