
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
फीनिक्स मॉल हादसे के बाद भी क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है प्रशासन?
मुंबई : मालवणी स्थित म्हाडा मैदान के चारों ओर नशेड़ियों का बढ़ता जमावड़ा और खुलेआम नशा किए जाने की शिकायतों से स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है। इस मैदान से होकर गुजरने वाली महिलाओं, बच्चों और परिवारों को डर के माहौल में रास्ता पार करना पड़ रहा है।
सार्वजनिक उपयोग के लिए बनाए गए इस मैदान में नशेड़ियों की मौजूदगी बढ़ने से आम नागरिकों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। मैदान आखिर किसके लिए है? नशेड़ियों के लिए या आम नागरिकों और बच्चों के लिए? यह सवाल स्थानीय लोगों द्वारा उठाया जा रहा है।
फीनिक्स मॉल में हुई दुर्घटना के बाद सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों का सवाल है कि क्या मालवणी म्हाडा मैदान में भी किसी बड़ी अप्रिय घटना के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?
स्थानीय नागरिकों ने म्हाडा प्रशासन, मुंबई पुलिस और संबंधित विभागों से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। मैदान परिसर में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, नशेड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और पूरे परिसर को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की मांग की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि किसी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को समय रहते ठोस कदम उठाने चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ते फिरोज शेख

अगर कोई हादसा हुआ तो इसके लिये कोण जिम्मेदार? हम सिर्फ यह चाहते है कि मालवणी के लोग और परिसर सुरक्षित रहे यही हमारी चिंता और मांग है ।और प्रशासन जल्द ही इस समस्या पर ध्यान देगा।सामाजिक कार्यकर्ते -फिरोज शेख.
आज की जवान पिडी ईस नशें के कारण पुरी तरह बर्बाद हो गई है इनको किसी कि भी कोई फिकर नहीं होती है इनको पकड़ ने बजाय नशें का करोबार करणे वालो को पकड़े पर यह कभी नहीं हो सकता जब तक पुरा करप्शन बंद नहीं होता