
एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले.
मुंबई : मतदाता सूची में कथित फेरबदल और मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी उत्तर मुंबई जिला की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर चारकोप विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया।
इस आंदोलन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष अज़हर सिद्दीकी ने किया। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर प्रक्रिया का विरोध करते हुए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी तरीके से मतदाता सूची तैयार करने की मांग की।
महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।