SIR के खिलाफ गोरेगांव में धरना, प्रक्रिया रद्द करने की मांग

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले

मुंबई : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में गुरुवार को गोरेगांव पश्चिम में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से धरना आंदोलन किया गया। होटल रत्ना, एस.वी. रोड एवं एम.जी. रोड जंक्शन पर शाम 5 से 6.30 बजे तक हुए आंदोलन में करीब 120 नागरिक शामिल हुए।
आंदोलनकारियों ने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो’ के संदेश का उल्लेख करते हुए SIR प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की। साथ ही अब तक मतदाता सूची से हटाए गए सभी नामों को दोबारा शामिल करने तथा फॉर्म-7 के माध्यम से कथित रूप से गलत तरीके से नाम हटाए जाने के मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।
आंदोलनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की। इस दौरान बॉम्बे कैथोलिक सभा के अध्यक्ष नॉर्बर्ट मेंडोंका, उपाध्यक्ष एलेक्स डिसूजा, प्रवक्ता डॉल्फी डिसूजा तथा संविधान जागर यात्रा समिति के प्रो. अरविंद निगले ने संबोधित किया।
बॉम्बे कैथोलिक सभा, जमात-ए-इस्लामी हिंद और संविधान जागर यात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह आंदोलन आयोजित किया गया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *