
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मालाड पश्चिम स्थित आक्सा बीच पर शुक्रवार दोपहर करीब 3:35 बजे समुद्र के पानी का अंदाजा न लगने के कारण तीन बच्चे डूबने लगे। मौके पर ड्यूटी पर तैनात लाइफगार्ड्स ने तत्परता दिखाते हुए तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल किशन पवार (उम्र 12 वर्ष), आवेश राजहा शेख (उम्र 11 वर्ष) और फालिद अख्तर शेख (उम्र 11 वर्ष) यह तीनों बच्चे मालवणी अंबुजावाड़ी, आंबेडकर चौक क्षेत्र के निवासी हैं। समुद्र में पानी का स्तर बढ़ने और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे डूबने लगे।
इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद लाइफगार्ड मयूर कोली, राहुल ठाकुर और प्रसाद बाजी ने तुरंत समुद्र में उतरकर रेस्क्यू ट्यूब की मदद से तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस घटना के बाद आक्सा बीच पर तैनात लाइफगार्ड्स की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शी सुजीत कुमार ने जानकारी दि ।
Very good