आझमीनगर गार्डन की हालत दयनीय..

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई :मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र, गेट क्रमांक 7, आज़मी नगर, प्रभाग क्रमांक 33 स्थित अल्लामा शिबली नोमानी गार्डन की वर्तमान स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। गार्डन परिसर में गटर का पानी जमा है और बड़े पैमाने पर कचरा फैला हुआ है, जिससे आसपास दुर्गंध और अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सफाई के अभाव में मच्छरों की संख्या बढ़ने की आशंका है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। विशेषकर महिलाएं, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ असामाजिक तत्व उद्यान परिसर में नशे का सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण भय का वातावरण बना हुआ है। इस वजह से कई परिवारों ने बच्चों को उद्यान में भेजना बंद कर दिया है।
यह उद्यान क्षेत्र के लोगों के लिए विश्राम, व्यायाम और बच्चों के खेलने का महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण इसका उपयोग लगभग बंद हो चुका है।
स्थानीय नागरिकों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (पी उत्तर विभाग) से निम्नलिखित मांगें की हैं:
गार्डन का तत्काल नवीनीकरण किया जाए।
जमा गटर के पानी की निकासी कर संपूर्ण परिसर की सफाई की जाए।
नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्थायी सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की जाए।
आवश्यकता अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
नागरिकों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी की ओरसे हस्ताक्षर मोहीम शुरु की गयी है.अगर नगरपालिका ने कारवाई नही की तो रास्ते पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा ऐसा इशारा आम आदमी की वरिष्ठ पदाधिकारी लारझी व्हर्गिस ने दिया है


Share

3 thoughts on “आझमीनगर गार्डन की हालत दयनीय..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *