चलती कार में लगी भीषण आग.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे

मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित एस. वी. रोड पर गुरुवार (दि. 28) रात करीब 11.30 बजे अचानक एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के कारण एस. वी. रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
कार में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

One thought on “चलती कार में लगी भीषण आग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *