नाले मे गिरकर 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई, मालाड मालवणी गेट नंबर 7 स्थित आझमीनगर-एकतानगर, वार्ड क्रमांक 33 में गंगाराम राशन दुकान के पीछे की गली में नाले की खुदाई के कारण 9 वर्षीय रितेश अप्पू वाघरी नामक बच्चा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एकतानगर क्षेत्र में पिछले छह महीनों से नाले और सड़क का काम अधूरा पड़ा होने से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहिवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार तथा संबंधित जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अधूरे काम के कारण इलाके में मलबा, गंदगी और खुले लोहे के सरिए पड़े हुए हैं, जिससे नागरिकों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। इसी लापरवाही के चलते बुधवार 27 तारीख को एक 9 वर्षीय बच्चा गली से गुजरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उपचार के दौरान उसके सिर पर 16 टांके लगाए गए। सौभाग्य से खुला पड़ा लोहे का सरिया उसकी आंख में घुसने से बाल-बाल बच गया।
स्थानीय एहतेराम शेख के अनुसार, “पिछले तीन महीनों से हर बार अगले सप्ताह काम शुरू होने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन वास्तव में कोई काम करने नहीं आता। स्थानीय लोक प्रतिनिधी से फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिलता।”
नागरिकों ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, मानसून सिर पर होने के बावजूद काम पूरा नहीं होने से पानी भराव, दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अधूरा काम तत्काल पूरा किया जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय विधायक अस्लम शेख और नगरसेविका कमर जहाँ सिद्दीकी इस गंभीर समस्या पर ध्यान देकर क्षेत्र में रुका हुआ काम जल्द पूरा कर नागरिकों को राहत दें, ऐसी मांग भी रहिवासियों ने की है।

पिछले छह महीनों से गटर की खुदाई कर काम अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण इस बस्ती के करीब ढाई हजार लोग परेशान हैं। खुले नाले और बाहर निकले लोहे के सरियों की वजह से नागरिकों को हर दिन जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है।


Share

2 thoughts on “नाले मे गिरकर 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *