एसएमएस -प्रतिनिधी -वैशाली महाडिक
मुंबई : साथी चंदुभाई मेहता जन्मशताब्दी के अवसर पर साथी चंदुभाई मेहता समाजसेवा प्रतिष्ठान, गोरेगांव (मुंबई) द्वारा रायगढ़ जिला परिषद स्कूल के प्राथमिक शिक्षक नुरखाँ पठाण को इस वर्ष का “समाज प्रबोधन पुरस्कार” घोषित किया गया है।
रायगढ़ जिले के माणगांव तालुका के निगुडमाळ स्थित स्कूल में कार्यरत नुरखाँ पठाण “घर-घर संविधान पहुँचाने वाले पठाण गुरुजी” के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे एक सक्रिय संविधान प्रचारक और प्रसारक के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
यह सम्मान उन्हें प्रमुख अतिथि महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी के हाथों तथा ‘साधना’ के संपादक विनोद शिरसाठ की उपस्थिति में शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, आरे रोड, गोरेगांव पश्चिम में प्रदान किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी संविधान प्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
Congratulations.
Congratulations sir