
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड,मालवणी स्थित मार्वे रोड पर सोमवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक और विचित्र हादसे में एक दोपहिया सवार युवक की मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सड़क पर अवैध रूप से खड़ी निजी ट्रैवल्स बस के लगेज डिब्बे का ढक्कन अचानक खुलने से यह हादसा हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे एमएच 47 – J 1821 नंबर की बाईक से एक युवक मालाड की दिशा में जा रहा था। मालवणी में फायर ब्रिगेड केंद्र के सामने अवैध रूप से खड़ी ‘माँ ट्रैवल्स’ की बस का लगेज ढक्कन क्लीनर द्वारा अचानक खोला गया। उसी समय पीछे से आ रही बाइक उस खुले ढक्कन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की गर्दन गंभीर रूप से कट गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत रिक्शा से कांदिवली स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मृत युवक का नाम वसंत दुधेकरउसकी उम्र 36वर्षे थी ।
इस दर्दनाक हादसे के बाद अवैध बस पार्किंग का मुद्दा फिर गरमाया
खुप वाईट झाले कारवाई तर झालीच पाहिजे पण सरकार ने अशा घटनेची गंभीर दखल घयावी
System ki laparvahi se kitni jaan jati hai.
खूप वाईट न्यूज आहे यावर कारवाई झाली पाहिजे
Jili1Login… right, another one for the list. Hope it’s a quick and easy login, hate those sites where you’re jumping through hoops just to get in. Visit it here: jili1login
Very sad
And dangerous