‘सो व्हाट?’ प्रोटोकॉल अधिकारी संदीप लालगे निलंबित..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी – उत्कर्ष बोरले.

मुंबई पब्लिक स्कूल (लिबर्टी गार्डन) के उद्घाटन समारोह में कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के प्रोटोकॉल अधिकारी संदीप लाळगे को जांच पूरी होने तक निलंबित करने का प्रस्ताव बीएमसी की विधि समिति ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
विधि समिति की बैठक में नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना ने इस मामले को हरकत के मुद्दे के रूप में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि का अपमान किया गया तथा उद्घाटन शिलापट्ट से स्थानीय नगरसेवक का नाम हटा दिया गया।
तिवाना ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में सवाल पूछा तो प्रोटोकॉल अधिकारी संदीप लाळगे ने “सो व्हाट?” कहकर जवाब दिया और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने प्रोटोकॉल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आपत्ति जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बैठक के दौरान तिवाना ने कहा कि यह मामला केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के सम्मान, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और महानगरपालिका प्रशासन की निष्पक्षता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
चर्चा के बाद विधि समिति ने जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और किसी प्रकार का प्रभाव न पड़ने देने के उद्देश्य से प्रोटोकॉल अधिकारी संदीप लाळगे को जांच रिपोर्ट आने तक निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *