चौपाटी पर एक ही दिन में 4 बच्चों को मिला जीवनदान..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : अक्सा चौपाटी पर शनिवार (2 मई) को दिनभर में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों की जान बचाने में लाइफगार्ड्स को सफलता मिली।
पहली घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। विशाल मंजुनाथ चीला (13) समुद्र में तैरते समय पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और डूबने लगा। उसी दौरान पास के पॉइंट पर तैनात लाइफगार्ड सुपरवाइजर भावेश तांडेल की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने तुरंत समुद्र में छलांग लगाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे आईएनएस हमला क्षेत्र के पास दूसरी घटना घटी। मालाड ओरलेम चर्च इलाके से आए आरुष मांजरे (14), संतोष हरिजन (15) और मिल्टन चेट्टी (16) समुद्र में उतरे थे। ओहोटी के तेज बहाव में तीनों बच्चे समुद्र की ओर खिंचने लगे।
यह घटना वहां मौजूद लाइफगार्ड कैप्टन नथुराम सूर्यवंशी के ध्यान में आई। उन्होंने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। उनके साथी प्रसाद बाजी ने भी मदद की। दोनों ने मिलकर तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके परिजनों के हवाले किया।
इन घटनाओं के बाद अक्सा चौपाटी पर तैनात लाइफगार्ड्स की सतर्कता और बहादुरी की सराहना की जा रही है। साथ ही नागरिकों से समुद्र में उतरते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *