बाल दिवस पर सफल लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया फ्लैश मॉब..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे.

मुंबई : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस के उपलक्ष्य में सफल विकास वेलफेयर सोसायटी के सफल लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विशेष फ्लैश मॉब का आयोजन किया।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाई। नृत्य और आकर्षक प्रस्तुतियों के जरिए बच्चों ने नेहरू जी के शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रीय योगदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा की।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए बच्चों में देश के इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और महापुरुषों के कार्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

इस अवसर पर प्रशिक्षक मनोज परमार ने इस विशेष प्रस्तुति के लिए दिन-रात मेहनत की। वहीं, मार्वे और मालाड परिसर में पूरे एक सप्ताह तक फ्लैश मॉब के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान की जानकारी नागरिकों को दी गई।

इसकी जानकारी संस्था की सचिव वैशाली महाडिक ने दी। कार्यक्रम में सोमा डे, रंजना कनोजिया, तौहिद शेख, ईशा सैयद, निसार अली सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


Share

3 thoughts on “बाल दिवस पर सफल लर्निंग सेंटर के विद्यार्थियों ने किया फ्लैश मॉब..”

  1. इस कार्यक्रम का उद्देश्य से महापुरुषों के कार्यों को समझना ओर अपने जीवन में उतरना होता है आज की जनरेशन यह कभी नहीं समझ सकती है ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए बहुत बढ़िया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *