मालवणी स्कूल के पास बिजली के मीटर बॉक्स में लगी आग.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी गेट नंबर 5 स्थित पुराने कलेक्टर कंपाउंड में स्थित डिज़्नीलैंड प्री-प्राइमरी स्कूल के पास मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे बिजली के मीटर बॉक्स में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि स्कूल की दीवार से सटे एक चॉल के बिजली मीटर बॉक्स में आग लगी। धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्कूल के सभी छात्र, शिक्षक तथा आसपास के निवासी सुरक्षित हैं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।


Share

One thought on “मालवणी स्कूल के पास बिजली के मीटर बॉक्स में लगी आग.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *