मालवणी में गैस सिलेंडर विस्फोट, मां-बेटी घायल.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालवणी गेट क्रमांक 3 स्थित महाराष्ट्र चॉल में बुधवार सुबह करीब 8 बजे गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में विस्फोट होने की घटना सामने आई। इस हादसे में शबाना शेख (लगभग 35 वर्ष) और उनकी 12 वर्षीय बेटी अल्फिया गंभीर रूप से घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शबाना शेख खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में शबाना शेख के चेहरे और हाथ झुलस गए, जबकि उनकी बेटी अल्फिया के दोनों हाथ जल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल को सूचित किया। अग्निशमन दल का पथक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। दोनों घायलों को उपचार के लिए कांदिवली स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की आगे की जांच अग्निशमन दल द्वारा की जा रही है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *