
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालवणी स्थित कला विद्यालय हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए संस्था का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में सफलता हासिल की।
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में तरनुम ख्वाजा और अंजली डे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेरीट्यून्स प्रतियोगिता में मोहम्मद अशर अंसारी ने द्वितीय स्थान, जबकि साहित्याविष्कार प्रतियोगिता में ईश्वरी काले ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों ने उनका अभिनंदन किया। विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना की जा रही है।
Congratulations