पत्रकार निसार अली सय्यद को जीवन गौरव पुरस्कार..

Share

पत्रकार निसार अली

एसएमएस -प्रतिनिधी :उत्कर्ष बोरले
मुंबई : ऑल जर्नालिस्ट फ्रेंड्स सर्कल (AJFC) की ओर से दिए जाने वाले ‘प्रदेश प्रेरणा पुरस्कार-2026’ की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष मुंबई के पत्रकार निसार अली सय्यद को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘जीवन गौरव AJFC पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार समारोह गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को दोपहर 3 से 6 बजे तक ग्रांट रोड, नाना चौक स्थित गांधी बुक सेंटर, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिमा जोशी करेंगी। प्रमुख अतिथि के रूप में दैनिक पुढारी के वरिष्ठ पत्रकार राजेश नाईक और दैनिक सकाळ के वरिष्ठ पत्रकार विनोद राऊत उपस्थित रहेंगे। उनके हाथों पत्रकारिता, संपादन, सामाजिक कार्य और समाज प्रबोधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न मान्यवरों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस वर्ष जीवन गौरव AJFC पुरस्कार दो वरिष्ठ पत्रकारों को प्रदान किया जाएगा। इनमें दैनिक पुढारी एवं दैनिक सकाळ से जुड़े पत्रकार निसार अली सय्यद (मालाड, मुंबई) तथा दैनिक सामना से जुड़े पत्रकार संजय चंद्रकांत कदम (पनवेल) शामिल हैं।
इस अवसर पर आचार्य बालशास्त्री जांभेकर दर्पण पुरस्कार दैनिक स्वतंत्र वार्ता के कार्यकारी संपादक कालिदास मारोती अनंतोजी (नांदेड) को प्रदान किया जाएगा। वहीं संपादक नानासाहेब जोशी स्मृति पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार मकरंद भागवत (चिपलून, रत्नागिरी) को तथा पांडुरंग नंदराम भटकर मूकनायक पुरस्कार दैनिक देशोन्नति के पत्रकार श्याम आसाराम देशमुख (चिखली, बुलढाणा) को दिया जाएगा।
हेमंत कुलकर्णी मराठी संपादक पुरस्कार पूर्णा, परभणी के नागनाथ सुभाष आप्पा नागठाणे को तथा मधुकर लोंढे स्मृति साप्ताहिक संपादक पुरस्कार राधानगरी, कोल्हापुर के युवराज संतू धनवडे को घोषित किया गया है।
इसी प्रकार नवीन सोष्ट्ये स्मृति मराठी वार्ताहर पुरस्कार हिवरखेड, अकोला के दिव्यांग मित्र पत्रकार बालकृष्ण काशीराम नेरकर को तथा मधु रावकर शहर वार्ताहर पुरस्कार ठाणे के स्वतंत्र पत्रकार महादेव राजाराम माने को प्रदान किया जाएगा।
जयानंद मठकर आदर्श पत्रकार प्रेरणा पुरस्कार दौंड, पुणे के अमरसिंग तुफानसिंग परदेशी को, शरददादा बोरकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेरणा पुरस्कार अलिबाग, रायगढ़ के राजू कोंडिबा रणवीर को तथा दलित मित्र रमाकांत आर्ते श्रमभारती प्रेरणा पुरस्कार कर्जत, रायगढ़ के सुभाष विश्वनाथ पाटील को घोषित किया गया है।
पत्रकारिता, सामाजिक कार्य और समाज प्रबोधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों के कार्यों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित करना ही इन पुरस्कारों का प्रमुख उद्देश्य है, ऐसी जानकारी AJFC के संस्थापक अध्यक्ष यासिन पटेल ने दी।
पत्रकार निसार अली सय्यद को जीवन गौरव पुरस्कार घोषित किए जाने पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवरों ने उन्हें बधाई दी है।


Share

One thought on “पत्रकार निसार अली सय्यद को जीवन गौरव पुरस्कार..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *