सिरफिरे युवक के चाकू हमले में 15 वर्षीय नाबालिग की मौत..

Share

फोटो :मृत बंटी खान

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

कलेक्टर कंपाउंड में दिनदहाड़े हत्या; हमले में 4 से 5 लोग घायल, स्थानीय युवकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

फोटो :आरोपी रिझवान युसूफ कुरेशी.

मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी कलेक्टर कंपाउंड परिसर में शुक्रवार को हुए चाकू हमले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। मृतक का नाम बंटी खान बताया गया है। इस घटना में 4 से 5 लोग घायल होने की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने दी है। इस वारदात से मालवणी परिसर में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बंटी खान लोकल सीक कबाब के स्टॉल पर काम करता था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक युवक ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर उसका गला काट दिया। गंभीर रूप से घायल बंटी की अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी नावेद शेख ने यह जानकारी दी।

इससे पहले शुक्रवार आधी रात को मालवणी कलेक्टर कंपाउंड के प्लॉट परिसर में कुछ लोगों पर अचानक चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में 4 से 5 लोग घायल होने की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने दी है।

बंटी खान पर हमला करने के बाद आरोपी युवक भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पत्थरों से मारकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी का नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। वह मालवणी परिसर में ही रहता था, ऐसी जानकारी सामने आई है।

इस घटना की आगे की जांच मालवणी पुलिस कर रही है। हमले के पीछे का कारण और आरोपी की पहचान जांच के बाद स्पष्ट होगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *