आकसा बीच पर 2 दिनों में 5 लोगों की जान बचाई…

Share

एसएमएस-प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड के अकसा बीच पर पिछले 2 दिनों में हुई 3 अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों को लाइफगार्ड्स ने डूबने से बचाया।
आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दो दोस्त अकसा बीच पर समुद्र में तैरने उतरे थे। पानी की गहराई और तेज बहाव का अंदाजा न लगने से दोनों समुद्र के अंदर खिंचने लगे। एक युवक किसी तरह खुद बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा युवक जीशान खान (18 वर्ष) समुद्र में फंस गया और अंदर की ओर बहने लगा।
यह घटना लाइफगार्ड नथुराम सूर्यवंशी की ध्यान में आते ही उन्होंने तुरंत समुद्र में छलांग लगाई और जीशान खान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पिछले दो दिनों में अकसा बीच पर हुई 3 अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों को डूबने से बचाने में लाइफगार्ड्स को सफलता मिली है।
पालिक प्रशासन द्वारा अकसा बीच पर तैराकी को खतरनाक बताते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, इसके बावजूद पर्यटक समुद्र में उतर जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इससे पहले भी इस बीच पर कई लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है।


Share

3 thoughts on “आकसा बीच पर 2 दिनों में 5 लोगों की जान बचाई…

  1. लाइफगार्ड्स वाले जवान अपनी जान की परवाह किए बिना ही अपना कार्य करते हैं ये समुन्दर पर घुमने आने वाले ये लोग अपनी जिम्मेदारी कब समझेंगे

  2. लाइफगार्ड्स वाले जवान अपनी जान की परवाह किए बिना ही अपना कार्य करते हैं ये समुन्दर पर घुमने आने वाले ये लोग अपनी जिम्मेदारी कब समझेंगे भगवान हि जाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *