
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : कांदिवली चारकोप क्षेत्र से तीन नाबालिग लड़के शुक्रवार, 26 जून को तैरने के लिए आक्सा चौपाटी पहुंचे थे। समुद्र के पानी की गहराई और लहरों का सही अंदाजा न लग पाने के कारण उनमें से एक नाबालिग, ताहिर शेख, समुद्र में डूब गया था।
घटना के बाद लाइफगार्ड, एफआरटी टीम, नौसेना और पुलिस द्वारा उसकी तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया गया, लेकिन शुक्रवार को उसका पता नहीं चल सका।
आखिरकार शनिवार, 27 जून की रात करीब 9:45 बजे ताहिर शेख का शव मढ सिल्वर बीच पर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल भेज दिया है।
Rip