त्यागमूर्ति माता रमाई की 128वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई..

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.

मुंबई : मालाड मालवणी भीमनगर गेट क्रमांक 6 में नौ करोड़ों की माता, त्यागमूर्ति रमाई आंबेडकर की 128वीं जयंती भीम संग्राम संघ एवं धम्म ज्योती बुद्ध विहार की ओर से बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बहुजन अन्याय अत्याचार निर्मूलन कृती समिति के अध्यक्ष प्रमुख श्याम झलके अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने मार्गदर्शनपरक संबोधन में माता रमाई के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए समाज के लिए किए गए उनके त्याग, सहनशीलता और योगदान को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के सामाजिक आंदोलन में माता रमाई की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और माता रमाई की वेशभूषा में सजे नन्हे बच्चों ने केक काटकर जयंती मनाई। इस दौरान पूरे परिसर में ‘माता रमाई अमर रहें’ और ‘जयभीम’ के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।
जयंती के उपलक्ष्य में परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Share

3 thoughts on “त्यागमूर्ति माता रमाई की 128वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *