मनपा स्कूल की पानी की टंकी साफ हुयी।

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : परीक्षा समाप्त होने के बाद छुट्टियों के चलते स्कूल कुछ दिनों से बंद थी, जिसके कारण परिसर में गंदगी का माहौल बन गया था।
इसी बीच 13 और 14 मई को एसआईआर मैपिंग प्रक्रिया के लिए बीएलओ कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक स्कूल में आ-जा रहे थे। इसे देखते हुए मनपा प्रशासन ने तत्काल सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया। इसके तहत 15 मई को मनपा ‘पी उत्तर’ विभाग के जलकार्य विभाग के अधिकारी इंद्रजीत दुबे की पहल पर एमएचबी स्कूल की मुख्य पानी की टंकी की सफाई कराई गई।
पानी की टंकी साफ होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। इस कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों ने मनपा प्रशासन और अधिकारी इंद्रजीत दुबे की सराहना की है। साथ ही नागरिकों ने स्कूल की अन्य मरम्मत और साफ-सफाई पर भी ध्यान देने की मांग की है।


Share

2 thoughts on “मनपा स्कूल की पानी की टंकी साफ हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *