
एसएमएस -सोमा बाबू डे.
मुंबई : मालाड के मालवणी स्थित बीएमसी कॉलनी क्रमांक 3 में आज शाम करीब 5 बजे एक किराना दुकान के पास अचानक एक इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति दुकान पर सामान खरीदने आया था। उसी दौरान उसकी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धुएं के बड़े गुबार उठने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय रहिवासियों ने तुरंत हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
सौभाग्य से इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। हालांकि, बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है।