
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालाड पश्चिम के मालवणी अंबोजवाड़ी स्थित भाबरेकर नगर में बारिश के पानी की निकासी ठीक से नहीं होने के कारण कई चॉलों में पानी जमा हो गया है। बरसात से पहले इस इलाके की नालियों की सफाई की गई थी, लेकिन गाद पूरी तरह नहीं निकाली गई। साथ ही नालियों में लगे पाइप और अन्य बाधाएँ दूर न किए जाने से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित नहीं हो पा रही है, ऐसा नागरिकों का कहना है।
नालियाँ जाम होने से गंदा पानी सीधे रहवासियों के दरवाज़े तक जमा हो रहा है और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई चॉलों में पानी भर जाने से रोजमर्रा की आवाजाही पर असर पड़ा है। जमा गंदे पानी से स्वास्थ्य का भी खतरा पैदा होने की आशंका रहवासियों ने व्यक्त की है।
इलाके के नागरिकों ने महापालिका से तत्काल नालियों की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने की मांग की है।
Very bad bmc…??