
एसएमएस -प्रतिनिधी -उत्कर्ष बोरले.
मुंबई, : मालाड (पूर्व) के पुष्पा पार्क इलाके में गुरुवार (4 जून) सुबह करीब 6:50 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ओला कार चालक की मौत हो गई। वडाला डिपो की रूट नंबर 440 की बेस्ट बस (क्रमांक 8184) ड्यूटी पूरी कर डिपो लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक ओला कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसका चालक वाहन की सफाई कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।
यह बस मेटेश्वरी (MUTSPL) कंपनी द्वारा संचालित की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही दिंडोशी डिपो के प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Very bad
Sad