
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.
मुंबई : मालवणी अग्निशमन केंद्र के सामने मालवणी विकास मंच की ओर से 12 अक्टूबर को शाम 6 बजे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के विरोध में आंदोलन किया गया। इसमें CPI, CPM, आम आदमी पार्टी (AAP), राष्ट्र सेवा दल सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने या उनके इस्तीफे तथा SIR प्रक्रिया रद्द करने की मांग की।
आंदोलन में कॉमरेड रईस शेख, वीरांगना साल्वे, अब्राहम थॉमस, वैशाली महाडिक, एड. सईद शेख, ईशा एन.एस., निसार अली, अंजली डे, सोमा डे, सावित्री पोद्दार, अद्रीजा डे, AAP की लार्जी वर्गीस और मनोज शेवलिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई कि SIR प्रक्रिया से देश के 13 करोड़ से अधिक नागरिकों के मतदान के बुनियादी अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची की प्रक्रिया के जरिए नागरिकों को बाहर कर उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका की आलोचना करते हुए आरोप लगाया गया कि शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Great initiative