सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मोरे का निधन!

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : सामाजिक कार्यकर्ता राजेश मोरे (53) का लंबी बीमारी के चलते 12 सितंबर की रात करीब 9 बजे दुखद निधन हो गया। उनके निधन से मालवणी क्षेत्र में शोक की लहर है।

राजेश मोरे वच्छलाबाई अपंग सेवा संस्था के प्रिय कार्यकर्ता थे। इसके अलावा वे मालाड-मालवणी की कई सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से जुड़े हुए थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी और मिलनसार स्वभाव के कारण वे सभी के बीच लोकप्रिय थे।

उनके पश्चात मां, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके निधन से मालवणी ने एक समर्पित और जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है।

उनका अंतिम संस्कार 13 सितंबर को शाम 4.30 बजे मालवणी श्मशान भूमि में किया गया। इस अवसर पर सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *