


एसएमएस-प्रतिनिधी -कृष्णा वाघमारे.
मुंबई : मालवणी, मालाड स्थित गुजराती चॉल के सफल लर्निंग सेंटर में सफल विकास वेलफेयर सोसायटी एवं राष्ट्र सेवा दल, मालवणी-काचपाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एसआईआर विषय पर प्रशिक्षण एवं जनजागृति कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। शाम 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवाओं और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व मुंबई काँग्रेस महासचिव संतोष चिकणे मुख्य मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से सरल एवं सहज भाषा में संवाद करते हुए एसआईआर विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन किया। साथ ही जनजागृति के महत्व, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर चर्चा में सक्रिय सहभाग लिया। आयोजकों ने बताया कि एसआईआर विषय की सही जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव वैशाली महाडिक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।