मालवणी बीएमसी कॉलनी में कंक्रीट सड़क पर जमा हो रहा कीचड़…

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई : मालाड पश्चिम स्थित बीएमसी कॉलनी (साने गुरुजी वसाहत )क्रमांक 3 में 1 जून 2026 को सड़क का कंक्रीटीकरण कार्य पूरा किया गया था। लेकिन बारिश होते ही इस घटिया काम की पोल खुल गई है। जल्दबाजी में पालिका द्वारा नियुक्त ठेकेदार ने सड़क का कंक्रीटीकरण तो कर दिया, लेकिन काम की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं की गई, ऐसा आरोप स्थानीय निवासियों ने लगाया है।

कमरा क्रमांक 589 से 592 के बीच की सड़क असमतल होने के कारण नागरिकों के घरों के सामने बारिश का पानी जमा होकर कीचड़ बन गया है। साथ ही साई नुरानी चॉल के सामने और किरण अपार्टमेंट के सामने भी सड़क ऊंची-नीची होने से गंदा पानी सीधे घरों के दरवाजों तक पहुंच रहा है।

सिर्फ दो महीने पहले बनी इस सड़क पर कई जगह दरारें भी पड़ गई हैं। इसलिए नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि क्या पालिका के सड़क विभाग के अभियंताओं ने इस काम का निरीक्षण किया भी था या नहीं।

थोड़ी सी भी बारिश होने पर घरों के सामने पानी भर जाता है और कीचड़ बन जाता है। इस कीचड़ से होकर आना-जाना करना पड़ रहा है, जिससे गंदे पानी के कारण मच्छरों की समस्या भी काफी बढ़ गई है।


Share

One thought on “मालवणी बीएमसी कॉलनी में कंक्रीट सड़क पर जमा हो रहा कीचड़…

  1. बहुत बुरा और भ्रष्ट कार्य क्या स्थानिक नेता इसमें शामिल है???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *