
एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा बाबू डे.
मुंबई :मालाड मालवणी के जानकल्याण नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की तीन गाड़ियां और सहायक दल तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हालांकि, आग बुझाने के दौरान फायरमैन शिवा घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई और वे खून से लथपथ हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस बीच, आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग और पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।