राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ज़िकरा शेख ने स्वर्ण जीता.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई :मालवणी स्थित कला विद्यालय हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज की कक्षा 9वीं की प्रतिभाशाली छात्रा ज़िकरा संजर शेख ने महाराष्ट्र थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता पुणे जिले के सिंहगढ़ इंस्टीट्यूट, लोनावला में आयोजित की गई थी।
इस शानदार उपलब्धि के साथ ही ज़िकरा का चयन छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भी हुआ है, जहाँ वह महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ज़िकरा की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास ने विद्यालय, शिक्षकों, प्रशिक्षक,अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ज़िकरा संजर शेख को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। सभी को विश्वास है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, महाराष्ट्र और देश का नाम रोशन करेंगी।

सफल विकास वेलफेअर सोसायटी की ओरसे जिकरा संजर शेख को उनके भविष्य के लिये साह्यता का आश्वासन संस्था की सचिव वैशाली महाडिक की ओरसे दिया गया..


Share

One thought on “राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ज़िकरा शेख ने स्वर्ण जीता.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *