आखिर मालाड स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर लगा शेड.

Share

एसएमएस -प्रतिनिधी -सोमा डे.

मुंबई: मालाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आखिरकार अस्थायी शेड लगा दिया गया है, जिससे यात्रियों को बारिश और तेज धूप से बड़ी राहत मिली है। पिछले दो वर्षों से प्लेटफॉर्म पर छत नहीं होने के कारण यात्रियों को हर मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इस समस्या को लेकर एसएमएस न्युज ने लगातार खबरें प्रकाशित कर रेलवे प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। गर्मी और बारिश के दौरान यात्रियों की कठिनाइयों को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और प्लेटफॉर्म नंबर 1 के मुख्य प्रवेश द्वार तथा महिला डिब्बे के सामने वाले हिस्से में अस्थायी शेड लगा दिया।
रेलवे प्रशासन ने पहले यात्रियों की सुविधा के लिए लोहे का प्लेटफॉर्म बनाया था, लेकिन धूप और बारिश से बचाव के लिए छत की व्यवस्था नहीं की गई थी। अब अस्थायी शेड लगने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की गंभीरता को किसी भी राजनीतिक दल ने समय रहते नहीं समझा। हालांकि, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने 24 जून 2026 को मालाड रेलवे स्टेशन पर इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया था।
यात्रियों ने अस्थायी शेड लगाए जाने का स्वागत किया है, लेकिन उनकी मांग है कि प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर जल्द से जल्द स्थायी और पूर्ण छत का निर्माण किया जाए।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *